डॉक्टरों ने दिया Saif Ali Khan का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट, जानिए अब कैसी है 6 बार चाकुओं का वार झेलने वाले नवाब की तबियत ?

Date:

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की तबीयत अब कैसी है? इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। जानलेवा हमले के बाद सैफ की सर्जरी हुई थी। सूत्रों की मानें तो सैफ की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मुंबई के लीलावती अस्पताल ने सैफ अली खान का मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। इस बुलेटिन में डॉक्टरों ने सैफ अली खान की हेल्थ अपडेट दी है।

,
आईसीयू से किया गया शिफ्ट
सूत्रों के मुताबिक सैफ अली खान की हालत अब पहले से बेहतर है। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू से बाहर निकाल लिया है। सैफ को स्पेशल रूम में शिफ्ट किया गया है। हालांकि सैफ की कल ही सर्जरी हुई है। उनके घाव काफी गहरे हैं, जिन्हें ठीक होने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में सैफ को अभी डिस्चार्ज नहीं किया जा सकता है।

,
विजिटर्स को मिलने की इजाजत नहीं
फिलहाल सैफ अली खान से कोई भी नहीं मिल सकता है। विजिटर्स को सैफ के पास जाने से रोक दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सैफ अली खान को अभी भी संक्रमण होने का खतरा है। इसलिए विजिटर्स को अंदर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हालांकि सैफ अब पहले से बेहतर हैं। उन्हें 2-3 दिन में डिस्चार्ज किया जा सकता है।

सैफ तैमूर को लेकर अस्पताल पहुंचे
डॉक्टरों का कहना है कि हमले में घायल होने के बाद सैफ के पूरे शरीर से खून बह रहा था। इसके बावजूद वे अपने 8 साल के बेटे तैमूर का हाथ पकड़कर अस्पताल पहुंचे। वे खुद चलकर भर्ती होने पहुंचे। सैफ असल जिंदगी के हीरो हैं। अब उनकी तबीयत बेहतर हो रही है। आज उन्होंने थोड़ी देर टहलकर भी देखा। डॉक्टरों ने सैफ को 1 हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक इस हमले में सैफ अली खान की जान बाल-बाल बच गई। अगर चाकू 2 मिमी और अंदर घुस जाता तो उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग सकती थी। हालांकि अब सब ठीक है। सैफ जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related