कर्ज़ के बोझ तले दबे TMKOC फेम Gurcharan Singh, ‘रोशन सोढ़ी’ ने वीडियो में बयां किया हाले दिल

Date:

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क –  सोनी सब टीवी का पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इसमें काम करने वाले ज्यादातर कलाकार अपने शो के नाम से ही जाने जाते हैं। इन दिनों रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह सुर्खियों में हैं। शरीर में कमजोरी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साथ ही जानकारी सामने आई थी कि वे कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। आखिरकार अब एक्टर ने अपनी सेहत और आर्थिक परेशानियों के बारे में खुलकर बात की है। गुरुचरण सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने हेल्थ अपडेट दिया और आर्थिक तंगी से गुजरने की जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने भगवान और फैंस का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही उन्होंने पिछले कुछ सालों के अपने संघर्ष के बारे में भी बताया है।

,
गुरुचरण ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट
तारक मेहता में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर ने वीडियो में कहा, ‘दोस्तों मैं अभी घर पर हूं और ठीक हूं। गुरुजी की कृपा से मेरी तबीयत ठीक है। अब मेरी एक ही इच्छा है कि मैं फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो जाऊं, मैंने पहले भी सभी से कहा था कि मैं पूरे दिल से काम करना चाहता हूं और अब भी मैं कड़ी मेहनत करके कमाना चाहता हूं। यह भी आपके समर्थन से संभव होगा।

कर्ज को लेकर एक्टर का दर्द
अपनी बात पूरी करते हुए गुरुचरण सिंह ने आगे कहा, ‘आप सभी आर्थिक रूप से मेरी हालत समझते हैं। मेरे सिर पर बहुत सारे कर्ज हैं, जिन्हें सभी को चुकाना है। यह सब वाहे गुरुजी की कृपा से ही होगा। इसके लिए मुझे आप सभी का समर्थन और आशीर्वाद भी चाहिए।’ एक्टर की हालत देखकर फैंस काफी दुखी हैं। उनके पोस्ट के कमेंट में फैंस उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। आपको बता दें कि एक्टर गुरुचरण ने पिता की खराब तबीयत के चलते तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया था।

,
अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक्टर ने क्या कहा?
टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह शरीर में कमजोरी के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यहां तक ​​बताया था कि वह दिन उनकी मौत का दिन था। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार है, लेकिन एक्टर के सिर पर अभी भी लाखों-करोड़ों का कर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related