ये भारत की सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा कमाने वाली TV एक्ट्रेस, फैन फॉलोइंग के मामले में किंग खान को भी दे चुकी है मात

Date:

टीवी न्यूज़ डेस्क – भारतीय टीवी सीरियल देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में देखे जाते हैं। इसकी वजह से कुछ एक्टर्स काफी मशहूर हो जाते हैं। उन्हें पूरी दुनिया से प्यार मिलता है। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में कमाई के मामले में बड़े-बड़े टीवी स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। महज 23 साल की उम्र में वह करोड़ों की मालकिन हैं। अपनी एक्टिंग और लुक्स से वह टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी एक्ट्रेस अपने टैलेंट से करोड़ों की मालकिन है?

,
फैन फॉलोइंग में शाहरुख खान को पछाड़ा

23 साल की उम्र में जन्नत जुबैर टीवी स्टार बन गई हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली जन्नत की लोकप्रियता में बड़ा उछाल आया है। सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग के मामले में उन्होंने बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। जन्नत के 49.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं शाहरुख खान के 47.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

,
इन सीरियल्स में किया काम
जन्नत ने टीवी की दुनिया में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा था। इसके साथ ही उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें ‘ना रहे तेरा कागज कोरा’, ‘फुलवा’ और ‘तू आशिकी’ जैसे टीवी सीरियल्स के लिए जाना जाता है। वहीं, साल 2022 में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने प्रति एपिसोड 18 लाख रुपए चार्ज किए थे। वहीं, वह लाफ्टर शेफ में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने प्रति एपिसोड 2 लाख रुपए लिए थे।

कितनी है एक्ट्रेस की नेट वर्थ?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उनकी लोकप्रियता बढ़ी। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के जहां 49.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं यूट्यूब पर भी उनके 6.37 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कमाई प्रति पोस्ट 1.5 से 2 लाख रुपए के बीच है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 25 करोड़ रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related