गॉसिप न्यूज़ डेस्क – बिग बॉस 18 का सीजन भले ही खत्म हो गया हो लेकिन इसकी चर्चा अभी भी हो रही है। घर के हर कोने में विनर करणवीर मेहरा की चर्चा थी। बाहर आने के बाद भी सिर्फ उन्हीं की चर्चा हो रही है। कुछ लोग करण की जीत से खुश नहीं हैं तो कुछ लोग अपनी निजी भड़ास निकालकर करण पर कीचड़ उछाल रहे हैं। हाल ही में रजत दलाल ने करण के खिलाफ काफी कुछ बोला। इतना ही नहीं उन्होंने बिग बॉस 18 के विनर की उम्र का भी मजाक उड़ाया। आइए जानते हैं रजत ने क्या कहा?
रजत ने करण के लिए क्या कहा?
रजत दलाल हाल ही में एल्विश यादव के पॉडकास्ट में नजर आए। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के बारे में खुलकर बात की और अपने विचार रखे। शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें एल्विश ने रजत दलाल से पूछा, ‘मुनव्वर फारुकी, एमसी स्टेन और कई क्रिएटर्स विवियन डीसेना को सपोर्ट कर रहे थे। हम आपको सपोर्ट कर रहे थे। हमारी पूरी टीम और कई लोग। कोई भी करणवीर मेहरा को सपोर्ट नहीं कर रहा था। भाई वो कैसे जीत गए?’ एल्विश यादव के सवाल का जवाब देते हुए रजत दलाल कहते हैं, ‘करणवीर मेहरा को सॉफ्टवेयर से सपोर्ट मिल रहा था।’ ये सुनकर एल्विश यादव हंसने लगते हैं।
करण की उम्र का उड़ाया मजाक
रजत दलाल ने इस दौरान करणवीर मेहरा की उम्र का भी मजाक उड़ाया। प्रोमो में करण की उम्र के बारे में बात करते हुए रजत कहते हैं, ‘भाई ये आदमी इतना बूढ़ा है, OTP आएगा, इसकी उम्र और OTP दोनों बराबर होगी। दोनों के 4 अंक होंगे।’ आपको बता दें कि रजत से पहले कशिश कपूर और ईशा सिंह समेत कुछ लोगों ने भी करणवीर की उम्र का मजाक उड़ाया था। शो के दौरान उन्हें कई बार करण की उम्र पर कटाक्ष करते हुए सुना गया था।
फैंस ने किया करण का बचाव
दूसरी ओर, करणवीर मेहरा की उम्र का मजाक उड़ाने पर रजत दलाल को काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘करण ने शो में अपना बेस्ट दिया। वो विनर बनने के हकदार हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘करण रजत से काफी छोटे दिखते हैं। मुझे लगता है कि रजत बड़े हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘करण ने पूरे सिस्टम को हिलाकर रख दिया।’