49 की उम्र में भी आजतक कुंवारा है ये एक्टर! कभी Karishma Kapoor के साथ होने वाले थे फेरे, अब Aurangzeb बन मचाएंगे भौकाल

Date:

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क –  बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी है। जब उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया तो दर्शक भी उनकी केमिस्ट्री के दीवाने हो गए। आज हम आपको उस सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सिल्वर स्क्रीन पर कई बॉलीवुड हसीनाओं के साथ रोमांस किया है। जब उन्होंने ऐश्वर्या राय से ‘ताल’ किया तो वो रातों-रात कई हसीनाओं के क्रश बन गए, लेकिन असल जिंदगी में वो आज भी कुंवारे हैं। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि अक्षय खन्ना हैं।

,
इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

49 साल के अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च 1975 को मुंबई में हुआ था। सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना पढ़ाई में थोड़े कमजोर थे। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अक्षय खन्ना ने फिल्मों में अपना करियर बनाने का फैसला किया। साल 1997 में उन्होंने फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि इस फिल्म से अक्षय को ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का स्क्रीन अवॉर्ड मिला। साल 1999 में अक्षय खन्ना फिल्म ‘ताल’ में नजर आए। ऐश्वर्या राय के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। अक्षय खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में ‘मेरे बाप पहले आप’, ‘रेस’, ‘दृश्यम’, ‘बॉर्डर’ और ‘दिल चाहता है’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। बहुत कम लोग जानते होंगे कि अक्षय खन्ना को सबसे पहले आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ के लिए चुना गया था।

,
अभी भी कुंवारे हैं एक्टर
अक्षय खन्ना की निजी जिंदगी की बात करें तो वह अभी भी कुंवारे हैं। हालांकि, उनका नाम फिल्म इंडस्ट्री की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय खन्ना करिश्मा कपूर से शादी करने वाले थे। दरअसल, रणधीर कपूर चाहते थे कि करिश्मा उनके करीबी दोस्त विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना से शादी करें, लेकिन करिश्मा की मां इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। इस वजह से करिश्मा और अक्षय खन्ना का रिश्ता शादी से पहले ही टूट गया।

,
इस एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा नाम
कॉफी विद करण में अक्षय खन्ना ने तारा शर्मा के साथ अपने ब्रेकअप पर चर्चा की थी। दरअसल, दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय खन्ना ने बताया था कि उनके ब्रेकअप की वजह जॉन अब्राहम थे। तारा ने जॉन के लिए उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। वैसे पिछले कई सालों से एक्टर सिर्फ अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। जल्द ही अक्षय खन्ना फिल्म ‘चावा’ में औरंगजेब का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related