बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क – राहुल रॉय और आदित्य रॉय कपूर के बाद बी-टाउन के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन बड़े पर्दे पर आशिकी का किरदार निभाने आ रहे हैं। आशिकी 3 में कॉमेडी और हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर कार्तिक को पहली बार प्यार में डूबते देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु ने आशिकी 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। आशिकी 3 की घोषणा के बाद से ही लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। आशिकी फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं। अब 12 साल बाद तीसरी फिल्म रिलीज होने जा रही है। दूसरे पार्ट की तरह तीसरे में भी स्टार कास्ट बिल्कुल अलग हो गई है। इस बार कार्तिक आर्यन की आशिकी बड़े पर्दे पर नजर आएगी।
आशिकी 3 की शूटिंग कब शुरू होगी?
आशिकी 3 का निर्देशन अनुराग बसु करने जा रहे हैं। हाल ही में डायरेक्टर ने बताया कि वह फिल्म की शूटिंग कब शुरू करने जा रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने अभी तक आशिकी 3 की शूटिंग शुरू नहीं की है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। एएनआई से बातचीत में अनुराग बसु ने कहा-अभी शूटिंग शुरू नहीं हुई है। हम अगले महीने शूटिंग शुरू करेंगे।
आशिकी 3 की हीरोइन कौन है?
पहले कहा जा रहा था कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी रोमांस करती नजर आएंगी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। तृप्ति डिमरी को फिल्म से बाहर कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस को एनिमल मूवी में उनकी बोल्ड इमेज की वजह से फिल्म से बाहर किया गया क्योंकि डायरेक्टर को मासूम दिखने वाली एक्ट्रेस चाहिए थी। कहा जा रहा था कि उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 में भी काम किया था जिसमें उनकी जोड़ी कुछ खास नहीं दिखी थी।
बाद में अनुराग बसु ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये सभी अफवाहें बेबुनियाद हैं। तृप्ति के बाहर होने के बाद आशिकी 3 की नई हीरोइन कौन बनेगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के साथ कौन सी हीरोइन नजर आएगी, ये तो वक्त ही बताएगा।