मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – ग्लोबल आइकन बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ की शादी को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ भारत आई थीं। हाल ही में उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की हल्दी सेरेमनी हुई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। अब मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस लेटेस्ट वीडियो और तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा उनकी सास डेनिस जोनस की चर्चा हो रही है। उनके देसी लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है।
प्रियंका से ज्यादा सास के लुक की चर्चा
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस वीडियो में देसी गर्ल प्रियंका मल्टी कलर की एम्ब्रॉयडरी वाली स्ट्रैपलेस गाउन पहने नजर आ रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस अपने लुक से लाइमलाइट बटोर रही हैं। हालांकि प्रियंका से ज्यादा उनकी सास डेनिस जोनस फैंस का ध्यान खींच रही हैं।
डेनिस साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं
वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल वालों के साथ पैपराजी को पोज दे रही हैं। इस दौरान प्रियंका वेस्टर्न लुक में हैं, वहीं उनके ससुराल वालों ने इंडियन लुक कैरी किया हुआ है। खासकर प्रियंका की सास डेनिस जोनस का देसी लुक देख फैंस उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। उन्होंने मैजेंटा पिंक कलर की एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनी हुई है जिसके साथ उन्होंने बालों में बन बनाकर प्योर इंडियन लुक कैरी किया हुआ है।साथ ही प्रियंका के ससुर केविन जोनस ने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है। प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल वालों के साथ जमकर पोज देती देखी जा सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने सोलो पोज भी दिए हैं जिसमें एक्ट्रेस किसी बार्बी डॉल से कम नहीं लग रही हैं। उनके साथ ही निक जोनस के माता-पिता भी फंक्शन में चर्चा का विषय बने रहे।
प्रियंका के ससुर मिठाई बांटते नजर आए
इसके अलावा एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के ससुर केविन जोनास को लड़के के परिवार की तरह ड्यूटी निभाते हुए देखा जा सकता है। फंक्शन खत्म होने के बाद वह पैपराजी को मिठाई बांटते नजर आए। आपको बता दें कि प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से हो रही है। इस फंक्शन में एक्ट्रेस की बेटी मालती मैरी और उनके ससुराल वाले मौजूद हैं लेकिन उनके पति निक जोनास नजर नहीं आ रहे हैं।