सलवार-सूट पहन बॉयफ्रेंड संग मंदिर पहुंची ये मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस, आखिर क्या है भारत आने का मकसद ? वीडियो हुआ वायरल

Date:

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क –  फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे फेम एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन भारत आ चुकी हैं। ब्रेकअप की अफवाहों के बीच उन्हें बॉयफ्रेंड क्रिस मार्टिन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। अब कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं। डकोटा जॉनसन की गिनती हॉलीवुड की उन दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने फिफ्टी शेड्स फ्रेंचाइजी की फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की है। अपने बोल्ड लुक के लिए मशहूर डकोटा अपने बॉयफ्रेंड के साथ भारत आई हैं और यहां पहुंचते ही उन्होंने मंदिर में दर्शन किए।

,,
डकोटा-क्रिस ने किए भगवान के दर्शन
डकोटा जॉनसन शुक्रवार शाम अपने बॉयफ्रेंड क्रिस मार्टिन के साथ मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन करने गई थीं। कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मंदिर से बाहर आते नजर आ रहे हैं। इस दौरान डकोटा ब्राउन कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है। वहीं क्रिस मार्टिन स्काई ब्लू कुर्ता और जींस में नजर आ रहे हैं।

डकोटा ने मांगी मुराद
डकोटा और क्रिस मार्टिन का एक और वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में डकोटा को नंदी के कान में इच्छा जताते हुए देखा जा सकता है. डकोटा के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “इस तरह के पल हमें याद दिलाते हैं कि सच्चा सम्मान सीमाओं और संस्कृतियों से परे होता है. विदेशियों को हमारी परंपराओं की सराहना करते देखना बहुत अच्छा लगता है.” इसी तरह लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

,
डकोटा भारत क्यों आई हैं?
डकोटा और क्रिस मार्टिन पिछले 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दोनों अलग हो रहे हैं। लेकिन क्रिस के साथ भारत आकर डकोटा ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। क्रिस कोल्डप्ले बैंड के मुख्य गायक हैं। कोल्डप्ले का इंडिया टूर आज से भारत में शुरू हो गया है। वह 18, 19 और 21 जनवरी को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे। फिर वह 25 और 26 जनवरी को अहमदाबाद में परफॉर्म करेंगे। डकोटा भी अपने टूर के लिए क्रिस के साथ भारत आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related