कभी ब्रांडेड कपड़े खरीदने तक के नहीं थे पैसे आज करोड़ों में खेलती है Shehnaaz Gill, हसीना की Networth जान उड़ जाएंगे तोते

Date:

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क –  जब शहनाज गिल बिग बॉस 13 का हिस्सा बनी थीं, तब शायद उन्हें भी नहीं पता होगा कि आने वाले समय में वो इतना नाम बन जाएंगी। जो पंजाब से लेकर बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ काम करेंगी। आज शहनाज गिल को किसी के परिचय की जरूरत नहीं है, उन्होंने बिग बॉस 13 में अपनी पर्सनालिटी से इतना नाम कमाया है। इसके साथ ही वो बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।

.
इसके अलावा वो भूमि पेडनेकर के साथ एक आइटम सॉन्ग और राजकुमार राव की फिल्म विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो मूवी में भी काम कर चुकी हैं। शहनाज गिल ने जिस तरह से अपना फिगर मेंटेन किया है। उसकी वजह से उन्होंने कई लोगों को मोटिवेशन भी दिया है। आज शहनाज गिल अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं, आइए जानते हैं शहनाज गिल की नेट वर्थ के बारे में

.
कितनी अमीर हैं शहनाज गिल
शहनाज गिल का जन्म 27 जनवरी 1993 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था. उनका होमटाउन चंडीगढ़ है, उन्होंने लवली प्रसाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम किया है. शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में पंजाबी म्यूजिक वीडियो से की थी। लेकिन वह पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के साथ विवादों के कारण सुर्खियों का हिस्सा बनीं। उसके बाद उन्हें बिग बॉस 13 से और भी ज्यादा प्रसिद्धि मिली। जहां उनकी क्यूटनेस और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई। तो वहीं बिग बॉस 13 से निकलने के बाद शहनाज गिल ने कई फिल्मों में म्यूजिक वीडियो में काम किया।

आने वाले दिनों में शहनाज गिल पंजाबी फिल्म इक कुड़ी की शूटिंग कर रही हैं। जो जून में रिलीज होगी। आज हम शहनाज गिल की नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं, जब शहनाज गिल बिग बॉस 13 में गई थीं। उनके लिए कपड़े भेजने वाला कोई नहीं था, जिसके कारण माही विज ने उनके लिए कपड़े भेजे थे। तो आज शहनाज गिल के पास किसी चीज की कमी नहीं है, वह एक आलीशान जिंदगी जीती हैं, अगर उनकी नेट वर्थ पर नजर डालें तो यह 3 करोड़ से ज्यादा है। तो वहीं उनकी महीने की इनकम 25 लाख से ज्यादा है। शहनाज गिल विज्ञापनों, म्यूजिक वीडियो और फिल्मों से कमाई करती हैं।शहनाज गिल ने अपने जन्मदिन के मौके पर खुद को विश करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related