टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क – इस साल प्रभास फिल्म ‘राजा साहब’ में नजर आएंगे। लेकिन उससे पहले वह फिल्म ‘कन्नप्पा’ में नजर आएंगे। इसमें वह रुद्र नाम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में विष्णु मांचू मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में प्रभास का लुक कैसा होगा, इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।
रुद्र का किरदार निभाने के लिए उत्साहित
प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह फिल्म ‘कन्नप्पा’ में रुद्र के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस किरदार में उनका लुक काफी अलग नजर आ रहा है। प्रभास ने अपनी पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी लिखा है- ‘फिल्म ‘कन्नप्पा’ में मेरा किरदार रुद्र शक्ति और ज्ञान का अवतार है। यह फिल्म भक्ति, त्याग और प्रेम की एक अनूठी यात्रा है। इस कहानी का हिस्सा बनने के लिए हमसे जुड़ें। ‘कन्नप्पा’ 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ प्रभास आगे हैशटैग हर हर महादेव लिखते हैं।
फैंस को पसंद आया प्रभास का लुक
प्रभास का रुद्रा लुक भी उनके फैंस को काफी पसंद आया है एक्टर के पोस्ट पर फैंस ने उन्हें सिनेमा का बादशाह बताया। साथ ही फैंस प्रभास को रुद्रा के रोल में देखने के लिए काफी उत्साहित थे। कई फैंस ने कमेंट में हर हर महादेव भी लिखा और प्रभास का समर्थन किया।
फिल्म की कहानी-स्टार कास्ट
फिल्म ‘कन्नप्पा’ की कहानी की बात करें तो यह एक पौराणिक फिल्म है, इसका निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। विष्णु मांचू ने कन्नप्पा का रोल निभाया है, जो भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। फिल्म में विष्णु मांचू और प्रभास के अलावा मोहनलाल, शिवराज कुमार, नयनतारा, तमन्ना भाटिया, काजल अग्रवाल, आर सरथकुमार, ब्रह्मानंदम भी नजर आएंगे।