मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दिव्यांका त्रिपाठी के पति एक्टर विवेक दहिया को कुछ ऐसा हुआ है, जिसे देखकर फैंस भी टेंशन में आ गए हैं। विवेक दहिया की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वह ठीक नहीं दिख रहे हैं। विवेक चोटिल नजर आ रहे हैं और उन्हें इस हालत में देखकर फैंस भी हैरान हैं कि आखिर विवेक की यह हालत कैसे हुई?
विवेक दहिया घायल
आपको बता दें, हाल ही में विवेक और दिव्यांका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान विवेक दहिया के हाथ पर प्लास्टर देखा गया। एक्टर का बायां हाथ फ्रैक्चर नजर आ रहा है। अब दिव्यांका ने खुद फैंस को अपने पति की इस हालत के बारे में जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट से पति विवेक दहिया के साथ 3 तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें विवेक के एक हाथ पर प्लास्टर देखा जा सकता है। हालांकि, परेशान होने की जरूरत नहीं है, विवेक बिल्कुल ठीक हैं।
विवेक दहिया के हाथ पर प्लास्टर देखा गया
वह इन तस्वीरों में न सिर्फ मुस्कुराते नजर आए, बल्कि फनी पोज भी देते नजर आए। विवेक और दिव्यांका इस दौरान मस्ती के मूड में नजर आए। अब उनकी तस्वीरें देखने के बाद फैंस विवेक को लेकर चिंतित हैं। लोगों ने एक्टर को गेट वेल सून मैसेज भेजे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है। लोग यह भी जानना चाहते हैं कि उनकी यह हालत कैसे हुई? हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि विवेक को यह चोट कैसे लगी?
दिव्यांका के साथ लखनऊ पहुंचे विवेक दहिया
वहीं एक्ट्रेस ने फैंस को अपडेट दिया है कि वह इस समय अपने पति के साथ लखनऊ में हैं। ट्रैवल करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। कपल कार में बैठकर मस्ती कर रहा है और वीडियो बना रहा है। वहीं अब विवेक के घायल होने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। फैंस विवेक को प्यार दे रहे हैं और उनकी चिंता कर रहे हैं।