टीवी न्यूज़ डेस्क – दीपिका कक्कड़ इस समय ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ शो पर छाई हुई हैं। फैंस उनकी कुकिंग के पहले से ही दीवाने थे और अब शो में दीपिका की कुकिंग खाकर शेफ भी उनके मुरीद हो रहे हैं। काफी समय बाद दीपिका इस शो से टीवी पर लौटी हैं और आते ही अब वह विवादों में घिर गई हैं। अब एक्ट्रेस पर कुछ गंभीर आरोप लगे हैं और उनकी एक्स-एंप्लॉयी ने पूरी दुनिया के सामने उनकी पोल खोल दी है। अब इंटरनेट पर सानिया नाम की लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इस लड़की ने दीपिका के साथ अपनी बातचीत के स्क्रीनशॉट भी दुनिया के सामने पेश किए हैं।
एक्स-एंप्लॉयी ने दीपिका कक्कड़ को किया बेनकाब
उसने वीडियो में एक्ट्रेस पर जो भी आरोप लगाए हैं, उनके सबूत भी शेयर किए हैं। अब दीपिका कक्कड़ इब्राहिम पर कई सवाल उठ रहे हैं। एक्ट्रेस अचानक एक बड़े विवाद में फंस गई हैं, जिसकी वजह से उनकी अब तक की सारी शोहरत और इज्जत बर्बाद हो सकती है। दीपिका की पूर्व कर्मचारी सानिया ने अपनी आपबीती सुनाते हुए अभिनेत्री पर जमकर निशाना साधा है। सानिया का दावा है कि दीपिका ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। वह दिल्ली में नौकरी कर रही थीं और दीपिका ने उन्हें नौकरी का ऑफर दिया, जिसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और दीपिका के लिए काम करना शुरू कर दिया।
क्या दीपिका ने कर्मचारी को धोखा दिया?
हालांकि, दीपिका ने उन्हें बीच में ही नौकरी से निकाल दिया और वह बेरोजगार हो गईं। आपको बता दें, दीपिका ने हाल ही में एक क्लोथिंग ब्रांड शुरू किया है। इसके लिए अभिनेत्री को एक फैशन डिजाइनर की तलाश थी और सानिया, जो कई सालों से दीपिका के व्लॉग देखकर उन्हें फॉलो कर रही थीं, उन्हें यह नौकरी मिल गई। पहले तो सानिया को यकीन ही नहीं हुआ कि उन्हें वाकई दीपिका की तरफ से मैसेज आया है। हालांकि, बात करने के बाद उन्हें यकीन हो गया और दीपिका ने सानिया से पूछा कि वह कहां से काम करना चाहेंगी? तो सानिया ने कहा कि वह मुंबई शिफ्ट होना चाहती हैं। इसके साथ ही सानिया ने दीपिका से एक महीने के लिए रहने की व्यवस्था करने में मदद भी मांगी। इस बीच सानिया अपने लिए रहने का ठिकाना ढूंढ लेंगी।
शो मिलते ही एक्ट्रेस ने कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया दीपिका ने सानिया को अपनी मां के घर में रहने की इजाजत दे दी। इसके 10 दिन बाद दीपिका ने सानिया को नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद सानिया खूब रोईं और उन्होंने एक्ट्रेस से माफी भी मांगी। इसके बाद दीपिका ने उस लड़की से कहा कि वह किसी गलती की वजह से उसे नौकरी से नहीं निकाल रही हैं बल्कि वह कुछ समय के लिए बिजनेस बंद करना चाहती हैं। सानिया ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं उनमें दीपिका ने वजह बताई है कि उन्हें एक शो मिल गया है और अब वह उन्हें इतनी सैलरी नहीं दे पाएंगी। दीपिका ने इसके लिए सानिया से माफी भी मांगी और वापस जाने के लिए टिकट बुक करने की बात भी कही।